ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...

भिलाई हाईटेक अस्पताल में 32 लाख का गबन, कैशियर गिरफ्तार।

बैंक में जमा करने के बजाय रकम रखता रहा अपने पास, फर्जी ई-मेल भेजकर प्रबंधन को देता रहा झांसा

भिलाई। हाईटेक अस्पताल, भिलाई में करीब 32 लाख रुपये की राशि के गबन का मामला सामने आया है। अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत कर्मचारी पर आरोप है कि उसने अस्पताल की रकम बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रख ली और प्रबंधन को गुमराह करने के लिए लगातार फर्जी ई-मेल भेजता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हाईटेक अस्पताल भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि रुआबांधा निवासी जसविंदर सिंह पिछले करीब छह वर्षों से अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखकर संस्थान को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

जांच में सामने आया 32 लाख के गबन का मामला
शिकायत मिलने के बाद स्मृति नगर पुलिस ने अस्पताल से उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए अस्पताल की करीब 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया।

आरोप है कि रकम बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखने के साथ ही आरोपी प्रबंधन को भ्रमित करने के लिए फर्जी ई-मेल का सहारा लेता रहा। इससे अस्पताल प्रबंधन को काफी समय तक वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं हो सकी।
गबन की रकम से खरीदा महंगा मोबाइल जब्त
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किया गया है।
पुलिस मामले में गबन की रकम और उससे जुड़े अन्य लेन-देन की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |