ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...

झीरम पीड़ित परिवारों की राहुल गांधी से मुलाकात, बोले—पूरा न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे



10 जनपथ में हुई अहम बैठक, झीरम कांड की जांच और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा

दिल्ली/रायपुर, 26 सितंबर। झीरम नक्सल कांड के पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने शनिवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बैठक में झीरम घटना से जुड़े मामलों, पीड़ित परिवारों की न्याय की मांग और इस लड़ाई को आगे जारी रखने को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों और कांग्रेस नेताओं से संवाद करते हुए कहा कि “पूरा न्याय मिलने तक हमें पीछे नहीं हटना है।” उन्होंने न्याय की लड़ाई को आगे जारी रखने की बात कही।

बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

वहीं झीरम पीड़ित परिवारों की ओर से उमेश पटेल, अनिता योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र मुदलियार, शिव सिंह ठाकुर, छविंद्र कर्मा और मलकीत सिंह गैन्दू सहित अन्य लोग शामिल हुए।

भूपेश बघेल ने बताई बैठक की बात

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 10 जनपथ, नई दिल्ली में राहुल गांधी के साथ झीरम घटना में हुए अन्याय, भाजपा और जांच एजेंसियों के कथित षड्यंत्र तथा न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने को लेकर चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में झीरम शहीदों के परिवारजनों और घटना के समय मौजूद रहे साथियों से भी संवाद किया। बघेल के अनुसार, राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि पूरा न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटना है और यह लड़ाई जारी रखी जाएगी।

झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सली हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार लंबे समय से न्याय और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |