सीटें बढ़ीं, COPA ट्रेड भी शुरू; इलेक्ट्रीशियन से लेकर MMV और डीजल मैकेनिक तक विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश का अवसर
भांसी। एनएमडीसी डीएवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), भांसी में प्रवेश सत्र 2026 के द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्था में विभिन्न ट्रेडों में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने के साथ ही COPA (Computer Operator and Programming Assistant) ट्रेड की भी शुरुआत की गई है। ऐसे में आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बार फिर अवसर उपलब्ध हुआ है।
द्वितीय चरण के तहत संस्था में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल (MMV), मैकेनिक डीजल और COPA ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया संस्था की आधिकारिक वेबसाइट https://nmdcdavitc.in के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। इसके अलावा अभ्यर्थी संस्था के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर ₹50 शुल्क के साथ आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे जमा भी कर सकते हैं।
संस्था प्रबंधन के अनुसार, प्रथम चरण में आवेदन करने के बावजूद जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया है, वे भी द्वितीय चरण में प्रवेश के लिए पुनः संस्था से संपर्क कर सकते हैं।
प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि प्रवेश के इस अवसर से वंचित न हों।
