ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...

H1N1 को लेकर दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!


मौसमी इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश

दंतेवाड़ा, 23 सितंबर 2026।
मौसमी इन्फ्लुएंजा यानी H1N1 को लेकर दंतेवाड़ा स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के दिशा-निर्देशों के बाद जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध और गंभीर मरीजों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, उपचार, संक्रमण नियंत्रण और जरूरत पड़ने पर तत्काल रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि प्रत्येक हल्के लक्षण वाले मरीज की नियमित H1N1 जांच जरूरी नहीं है। चिकित्सकीय श्रेणी, गंभीर बीमारी, क्लस्टर, आउटब्रेक अथवा सर्विलांस की आवश्यकता के अनुसार ही चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के तहत नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

गंभीर मरीजों के इलाज में देरी नहीं

स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से गंभीर और उच्च जोखिम वाले मरीजों के उपचार में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने कहा गया है।

मास्क, हाथों की सफाई और वेंटिलेशन पर जोर

स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क का उचित उपयोग, नियमित हाथों की सफाई, खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढंकने, पर्याप्त वेंटिलेशन और आवश्यकता पड़ने पर संक्रमित मरीज को अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को भी संक्रमण नियंत्रण संबंधी सावधानियां बरतने कहा गया है।

लक्षण बढ़ें तो तुरंत अस्पताल पहुंचें

हल्के लक्षण वाले मरीजों को पर्याप्त आराम और तरल पदार्थ लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने की सलाह दी गई है। वहीं, लक्षणों में वृद्धि होने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य संस्था से संपर्क करने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |