ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...

मुंडन कर पैदल कोर्ट ले जाए गए एसिड अटैक के आरोपी, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई वकीलो ने कहा नहीं लड़ेंगे केस बेटियों को बचाना होगा।


प्रेम प्रस्ताव ठुकराने का आरोप, बदला लेने के लिए छात्रा पर फेंका तेजाब; पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत दो युवकों को किया गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें एक मुख्य साजिशकर्ता है, जबकि दूसरे आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंका था।

पुलिस आरोपियों को मुंडन कराने के बाद पैदल कोर्ट लेकर पहुंची। जैसे ही दोनों आरोपी घड़ी चौक के पास पहुंचे, वहां मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के चेहरों पर कालिख पोतने और उन्हें पीटने की कोशिश की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर बदला लेने का आरोप

बालोद पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय यश कुमार सोनकर, निवासी नेवारिकला बालोद, मुख्य साजिशकर्ता है। आरोप है कि वह छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। छात्रा द्वारा उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद वह कथित तौर पर बदला लेने की योजना बनाने लगा।

पुलिस के अनुसार, यश ने 20 वर्षीय करण कुंजाम, निवासी भैरमगढ़, बीजापुर के साथ मिलकर छात्रा पर तेजाब फेंकने की साजिश रची। पुलिस का दावा है कि इसी योजना के तहत करण ने छात्रा पर तेजाब फेंका।

लाइब्रेरी से घर लौट रही थी छात्रा

घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा बालोद थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी स्थित ई-लाइब्रेरी से पढ़ाई कर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उस पर तेजाब फेंक दिया गया।

हमले में छात्रा के चेहरे और दोनों हाथों पर जलने के निशान बताए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

आरोपियों को फांसी देने की मांग

कोर्ट ले जाते समय लोगों में भारी नाराजगी नजर आई। भीड़ ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाकर कोर्ट तक पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है और एसिड अटैक के पीछे की पूरी साजिश तथा अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |