विस्फोटक डिफ्यूज करते समय हुआ जोरदार धमाका, CRPF के 4 जवान घायल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। कोंटा थाना क्षेत्र में विस्फोटक डिफ्यूज करने के दौरान ब्लास्ट हो गया, जिसमें CRPF के चार जवान घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक को डिफ्यूज करने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।
घटना में CRPF की 50वीं बटालियन के चार जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बस्तर IG ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक्सपायरी असले को नियमानुसार किसी सुरक्षित स्थान में नष्ट किया जा रहा था जिसके बाद अचानक हादसा हुआ।
